अंगारों पर चल कर की चड़क पूजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2018 6:57 AM

विज्ञापन

पालोजोरी : नावाडीह, रघुवाडीह गढ़सरा व गोपालपुर गांव में पूरे भक्ति भाव व परंपरागत रूप से चड़क पूजा का आयोजन हुआ़ इसमेंं लोग भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं. भक्तों ने अपनी भक्ती की परीक्षा आग पर चल कर व कांटों पर लेट कर दी. इस दौरान सभी भक्त कठिन साधना कर रहे थे़ […]

विज्ञापन
पालोजोरी : नावाडीह, रघुवाडीह गढ़सरा व गोपालपुर गांव में पूरे भक्ति भाव व परंपरागत रूप से चड़क पूजा का आयोजन हुआ़ इसमेंं लोग भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं. भक्तों ने अपनी भक्ती की परीक्षा आग पर चल कर व कांटों पर लेट कर दी. इस दौरान सभी भक्त कठिन साधना कर रहे थे़
पूजा के दौरान रात को भक्तों ने अपनी हथेली पर अंगारे लेकर भगवान को चढ़ाया़ अंगार चढ़ाने की इस परंपरा को फूल खेला कहा जाता है़ मुख्य पुजारी ने चरखी पर चढ़ कर आशीर्वाद दिया. सभी भक्तों ने करीब 10 फीट लंबे अंगारों के बीच चल कर पार किया़ इसके बाद जमीन पर बिछे कटरंगनी के कांटों पर खाली बदन लेटते हुए करीब पांच फीट की दूरी तय की.
इस पूजा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे हुए थे़ नावाडीह गांव मेंं शुक्रवार की रात जागरण में कथा वाचक अनिल कुमार सिंह ने भोले शंकर के लीलाओं का वर्णन किया. कार्यक्रम में पुजारी बुधन राय, गोवर्धन राय, जगन्नाथ महतो, बलराम साह, प्रकाश साह, सच्चिदानंद साह, दीप नारायण साह, पप्पू साह, उज्जवल कुमार, प्रज्जवल कुमार, चंदन कुमार, मोनल, चीकू, राज समेत कमेटी के कई लोग थे.
कृषि मंत्री व पूर्व विधायक ने टेका मत्था
चड़क पूजा के दौरान कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने गड़सरा पहुंच कर भगवान भोले शंकर के समक्ष मत्था टेका और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की़ वहीं नावाडीह गांव में पूर्व विधायक चुन्ना सिंह ने चड़खिया नाथ महादेव के समक्ष मत्था टेक आशीर्वाद लिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola