मुखिया पर बैंक से अवैध निकासी का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 4:43 AM

विज्ञापन

देवघर : देवघर प्रखंड क्षेत्र के ग्वालबदिया पंचायत के छोटी खडखार गांव की जलसहिया गुड्डी देवी के खाते से लाखों रुपये के अवैध निकासी का मामला सामने आया है. जलसहिया ने बताया कि उनका और पंचायत के मुखिया बिनोद यादव के नाम से युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में संयुक्त खाता है. दोनों के नाम से […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर प्रखंड क्षेत्र के ग्वालबदिया पंचायत के छोटी खडखार गांव की जलसहिया गुड्डी देवी के खाते से लाखों रुपये के अवैध निकासी का मामला सामने आया है. जलसहिया ने बताया कि उनका और पंचायत के मुखिया बिनोद यादव के नाम से युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में संयुक्त खाता है. दोनों के नाम से चेक बुक भी निर्गत है. उन्होंने कहा कि गांव में 62 शौचालय निर्माण कार्य के लिए विभाग से 2.40 लाख राशि मिली थी. जिससे गांव में गांव में मात्र 12 शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है.

जल सहिया ने आरोप लगाया कि मुखिया बिनोद कुमार ने धोखे से शौचालय के नाम पर चेक बुक पर हस्ताक्षर करा कर सात फरवरी को एस यादव के नाम से चेक के माध्यम से एक लाख व 12 फरवरी को एल पंडित के नाम से 1.40 लाख की अवैध निकासी कर ली है. जानकारी मिलने पर मुखिया अब उन्हें धमकी दे रहे हैं. जलसहिया गुड्डी देवी ने डीसी को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है.

कहते हैं बीडीओ
मामले की जानकारी अबतक जलसहिया ने नहीं दी है. जानकारी मिलती है, तो मामले की जांच की जायेगी.
रजनीश कुमार, बीडीओ, देवघर प्रखंड
कहते हैं मुखिया
गांव में जो शौचालय निर्माण कार्य किया गया है, उसकी सामग्री का पैसा देने के लिए राशि निकासी की गयी है. यह जलसहिया की जानकारी में है. उसके द्वारा लगाये गये आरोप गलत हैं.
– बिनोद कुमार यादव, मुखिया, ग्वालबदिया पंचायत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola