एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2018 7:31 AM
विज्ञापन
बिना हेलमेट के चला रहे थे बाइक, सिर व चेहरे पर लगी गंभीर चोट पालोजोरी सीएचसी में नहीं था एंबुलेंस चालक दुमका के हैं दोनो जख्मी पालोजोरी : पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर महुआडाबर मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी ने उन्हें गंभीर हालत […]
विज्ञापन
बिना हेलमेट के चला रहे थे बाइक, सिर व चेहरे पर लगी गंभीर चोट
पालोजोरी सीएचसी में नहीं था एंबुलेंस चालक
दुमका के हैं दोनो जख्मी
पालोजोरी : पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर महुआडाबर मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी ने उन्हें गंभीर हालत में पालोजोरी सीएचसी पहुंचाया. वहां से बेहतर इलाज के लिये देवघर रेफर कर दिया गया, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण काफी देर तक दोनों तड़पते रहे. दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र के बाबूडीह खुटोजोरी गांव के मुन्ना सिंह गांव के ही कीर्तन पहाड़िया के साथ पालोजोरी से वापस अपने गांव लौट रहा था़ इसी क्रम में महुआडाबर मोड़ के पास एक साइकिल चालक को बचाने के चक्कर में बाइक सहित सड़क पर गिर गया़
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी़ इसके बाद हाइवे पेट्रोलिंग ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उठा कर इलाज के लिए सीएचसी लाया़ जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनी एलिजाबेथ टुडू ने दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया़ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया़ बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आयी है़ं
दोनो घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने के लिए पालोजोरी सीएचसी से एंबुलेंस नहीं मिला़, जबकि सीएचसी में दो एंबुलेंस संचालित है़ं एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण दोनों घायल घंटों दर्द से कराहते रहे. इस दौरान घायल के परिजन एंबुलेंस के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कई बार आग्रह किया़ प्रभारी ने बताया एक एंबुलेंस देवघर गया हुआ है, जबकि दूसरे का चालक नहीं है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










