साइबर ठग की तलाश में घोरमारा में छापा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2018 4:41 AM

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा नीचे टोला में साइबर ठग के सरगना की तलाश में छापेमारी हुई. मोहनपुर पुलिस ने वायरल वीडियो में शामिल साइबर ठग के सरगना की पहचान कर ली है. छापेमारी की सूचना मिलते ही साइबर ठग स्कॉर्पियो से भाग निकला. पुलिस अब उक्त साइबर ठग व उसके स्कॉर्पियो गाड़ी […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा नीचे टोला में साइबर ठग के सरगना की तलाश में छापेमारी हुई. मोहनपुर पुलिस ने वायरल वीडियो में शामिल साइबर ठग के सरगना की पहचान कर ली है. छापेमारी की सूचना मिलते ही साइबर ठग स्कॉर्पियो से भाग निकला. पुलिस अब उक्त साइबर ठग व उसके स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाश कर रही है. वायरल वीडियो में साइबर ठग के सरगना खुले मैदान में बैठ कर गिरोह के साथ साइबर ठगी को अंजाम दे रहा है. पुलिस को पता चला है कि उक्त सरगना के साथ घोरमारा नीचे टोला के कई युवकों के साथ गिरोह चलाता है. साइबर ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को शिवनगर गांव में रोहित यादव, शिव शंकर यादव समेत मोहनाकनाली गांव के कई साइबर ठगों के तलाश में छापेमारी की, लेकिन सभी भागने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola