सिंचाई कूप में मिला विवाहिता का शव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2018 3:32 AM

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी : मगडीहा पंचायत के मुंगजोरिया गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने सिंचाई कूप में पिंकी देवी का शव देखा. घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही सोनारायठाढ़ी थाना के अकील अहमद, शंकर मुर्मू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व महिला के शव को कुआं […]

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी : मगडीहा पंचायत के मुंगजोरिया गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने सिंचाई कूप में पिंकी देवी का शव देखा. घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही सोनारायठाढ़ी थाना के अकील अहमद, शंकर मुर्मू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व महिला के शव को कुआं से निकाल कर पोस्ट मॉर्टम के लिये देवघर भेज दिया. इधर मृतक के पति प्रमोद वर्मा ने बताया की गुरुवार को जब वह देवघर से लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी.

काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिली तो इसकी सूचना सोनारायठाढ़ी थाना को दी. प्रमोद देवघर में काम करता है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक की बहन मीना देवी अपने पति के साथ सोनारायठाढ़ी थाना पहुंची. उसने बताया कि 10 साल से सब कुछ ठीक चल रहा था. दो बच्चे भी हैं. वे लोग अभी कुछ नहीं बता सकते हैं. पिंकी दो माह पहले ही अपने मायके रानी तालाब कुल्टी से ससुराल आयी थी. मां-पिताजी कोई नहीं हैं. दो भाई हैं, जो बाहर रह कर काम करते हैं. घटना की सूचना भाई को दी गयी है. इधर घटना को लेकर एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola