रंगदारी वसूलने आये दो अपराधियों को पिस्तौल के साथ दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2018 5:28 AM
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना की पुलिस ने डिगरिया पहाड़ के समीप एक चिमनी ईंट भट्ठा पर छापेमारी की. इस दौरान वहां रंगदारी वसूली करने पहुंचे तीन अपराधियों में से दो को पिस्तौल व गोली के साथ दबोच लिया. एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग गया. जानकारी के मुताबिक एक चिमनी ईंट भट्ठा से कई […]
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना की पुलिस ने डिगरिया पहाड़ के समीप एक चिमनी ईंट भट्ठा पर छापेमारी की. इस दौरान वहां रंगदारी वसूली करने पहुंचे तीन अपराधियों में से दो को पिस्तौल व गोली के साथ दबोच लिया. एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग गया.
जानकारी के मुताबिक एक चिमनी ईंट भट्ठा से कई दिनों से रंगदारी मांगी जा रही थी. रंगदारी की रकम नहीं मिलने से खफा इन अपराधियों की ईंट भट्ठा के एक पॉर्टनर से मोबाइल पर बकझक हुई.
इसके बाद अपराधियों ने भट्ठा पर पहुंचने की बात कही. इसकी सूचना पुलिस को मिली तो भट्ठा के आसपास पहुंचकर इंतजार करने लगी. बाइक से जैसे ही अपराधी वहां पहुचे कि पुलिस ने दो को धर दबोचा.. एसपी एनके सिंह ने आर्म्स के साथ दो शातिर अपराधियों के दबोचे जाने की पुष्टि की है. सूत्रों की माने तो पकड़े गये अपराधियों में राजेश व विजय के होने की बात कही जा रही है. वहीं फरार अपराधी का नाम प्रयाग यादव बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










