अभिलेखागार से नहीं मिल रही नकल
देवघर : जिला अभिलेखागार से लोगों को पुराने दस्तावेजों की नकल नहीं मिल पा रही है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. पिछले चार वर्ष से यह संकट लोग झेल रहे हैं. जब से अभिलेखागार में दस्तावेजों की चोरी हुई थी व जांच के लिए ताला लगा दिया गया था, यह परेशानी बरकरार है. […]
देवघर : जिला अभिलेखागार से लोगों को पुराने दस्तावेजों की नकल नहीं मिल पा रही है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. पिछले चार वर्ष से यह संकट लोग झेल रहे हैं. जब से अभिलेखागार में दस्तावेजों की चोरी हुई थी व जांच के लिए ताला लगा दिया गया था, यह परेशानी बरकरार है. जमीन संबंधी दस्तावेजों में खतियान, रजिस्टर टू, गत सर्वे के दस्तावेज, विभिन्न प्रकार के मुकदमों के कागजात, मौजा का मैप आदि की सर्टिफाइड कॉपी नहीं मिलने से हाल के सर्वे के दस्तावेजों का मिलान लोग नहीं कर पर रहे हैं.
इधर, जिले के विभिन्न मौजा का सर्वे का काम चल रहा है, जहां पर पुराने परचे नहीं रहने से सही मिलान नहीं हो पा रहा है. इस संबंध में संघ के अधिवक्ताओं राजेश कुमार शाही, हरेकृष्ण राय, विपुल मिश्र, परमानंद राय आदि ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल करने की मांग जिला प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










