साइबर ठगों की तलाश में पहुंची यूपी क्राइम ब्रांच की पुलिस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर. साइबर आरोपितों की तलाश में यूपी क्राइम ब्रांच सहारनपुर के एसएचओ आरके सिसोदिया शुक्रवार को देवघर पहुंचे. यहां नगर थाना से संपर्क कर वे बड़की कुरवा गांव निवासी जयघूंट मंडल व भगावली गांव निवासी रासमनी मुर्मू को खोज रहे थे. दोनों आरोपितों के बारे में यूपी क्राइम ब्रांच सहारनपुर एसएचओ को कुछ पता नहीं […]
विज्ञापन
देवघर. साइबर आरोपितों की तलाश में यूपी क्राइम ब्रांच सहारनपुर के एसएचओ आरके सिसोदिया शुक्रवार को देवघर पहुंचे. यहां नगर थाना से संपर्क कर वे बड़की कुरवा गांव निवासी जयघूंट मंडल व भगावली गांव निवासी रासमनी मुर्मू को खोज रहे थे. दोनों आरोपितों के बारे में यूपी क्राइम ब्रांच सहारनपुर एसएचओ को कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद वे पालोजोरी थाना के लिए रवाना हुए.
बाराकोला के चार साइबर ठगों की तलाश में छापेमारी
देवघर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव में पुलिस ने चार साइबर ठगों की तलाश में छापेमारी की. पुलिस की भनक लगते ही साइबर ठग भाग निकला. बाराकोला गांव में साइबर ठगों का गिरोह संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली है. पहले भी पुलिस ने बाराकोला गांव के अंशु मंडल व मैनेजर मोहली को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है, पुलिस ने इस गांव के कई साइबर ठगों की सूची तैयार की है.
यूपी पुलिस ने भी इस इलाके में शुक्रवार को सर्च किया व कई लोगों से पूछताछ की. साइबर ठगी के मामले में पुलिस को घोरमारा के लालू, अजय, पंकज, सुमन रजक, टेंपो मिर्धा, बांक निवासी कुंदन मंडल, संतोष पंडित, चतुर्गुण, कोठिया जनाकी गांव के नीरज, राहुल, अभय, संतोष, कुंदन, मोहना कनाली गांव के पप्पू व कमलकांत की तलाश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










