रिंग रोड के लिए 27 गांवों में हुई जनसुनवाई, जमीन की दर निर्धारित, प्रति डिसमिल मिलेगा 50 हजार तक मुआवजा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: 65 गांवों से गुजरने वाली देवघर रिंग रोड की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके तहत 27 गांवों में भू-अर्जन विभाग से जनसुनवाई पूरी कर ली गयी है. जनसुनवाई के दौरान जमीन अधिग्रहण में रैयतों को दिये जाने वाले मुआवजे की जानकारी दी गयी है. सरकार ने रिंग रोड में चार […]
विज्ञापन
देवघर: 65 गांवों से गुजरने वाली देवघर रिंग रोड की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके तहत 27 गांवों में भू-अर्जन विभाग से जनसुनवाई पूरी कर ली गयी है. जनसुनवाई के दौरान जमीन अधिग्रहण में रैयतों को दिये जाने वाले मुआवजे की जानकारी दी गयी है. सरकार ने रिंग रोड में चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान तय किया है. इसमें रैयतों को न्यूनतम 25 हजार से लेकर अधिकतम 50 हजार रुपये तक मुआवजा दिया जायेगा. इसके लिए धानी जमीन की अलग-अलग किस्म तय की गयी है.
जनसुनवाई पूरी होने के बाद अब 27 गांवों की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए अधिसूचना जारी होगी. उसके बाद रैयतों को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया चालू कर दी जायेगी. देवघर रिंग रोड में कुल 65 गांवों में लगभग एक हजार एकड़ जमीन की जरूरत है. यह रिंग रोड हिंडोलावरण से रोहिणी व मानिकपुर होते हुए दर्दमारा तक 35 किलोमीटर लंबा के साथ फोरलेन बनेगा. सड़क की चौड़ाई 200 फीट होगी.
इन गांवों में हुई जनसुनवाई
हिंडोलावरण, लोढ़ीवरण, मनसाराय कुरैवा, धरती, कल्होड़िया, हरिला, हरकट्टा, गौरा सिंह, सिरसा, भौरा जमुआ, बांध अगार, भोक्ताडीह, कर्णकोल, नावाडीह, जमुनियाटांड़, गम्हरिया, जलाथर, जलाथर लखरे, चमराकनाली, तिवारीडीह, सरसा, कोरहाडीह, फूटाबांध, बनोगा, जनकपुर, कोड़ाडीह व दर्दमारा.शेष 38 गांवों में सामाजिक सर्वेक्षण, भू-अर्जन प्रस्ताव व दस्तावेजों की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










