जसीडीह स्टेशन पर लगेंगे 15 सीसीटीवी
जसीडीह: आसनसोल डिवीजन दूसरा प्रमुख स्टेशन जसीडीह स्टेशन पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसके लिए रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपी ने स्टेशन का निरीक्षण कर डिवीजन को अवगत कराया है. जानकारी के अनुसार डिवीजन के आदेशानुसार, जसीडीह स्टेशन के सीटीटीटी त्रिपुरारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमिताभ रंजन, जीआरपी इंस्पेक्टर इंदू भुषण कुमार समेत अन्य […]
इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों के मूवमेंट को देखते हुए 15 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने को लेकर जगहों का चयन किया है. इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि यह कैमरा डिवीजन के एसएनटी सिग्नल और टेलीकॉम व रेलटेल की ओर से लगाया जायेगा. इसके लिए स्टेशन के सभी प्लेटफाॅर्म, न्यू सर्कुलेटिंग एरिया समेत अन्य जगहों को चिन्हित किया गया है.
जहां यात्रियों का मूवमेंट अधिक होता है. साथ ही वैसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां अपराधी घटनाओं काे अंजाम देकर निकल जाते है. सीसीटीवी लगने से अपराधियों की पहचान हो सकेगी. साथ ही यात्रियों का सुरक्षा मिल सके. रेल प्रशासन इसके लिए हमेशा तत्पर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










