25 पदाधिकारियों को 24 घंटे में शिकायत निबटाने का अल्टीमेटम, मुख्यमंत्री जनसंवाद को हल्के में लेने वालों की खैर नहीं

Updated:
विज्ञापन

देवघर : मुख्यमंत्री रघुवर दास से लेकर सचिव के निर्देश के बावजूद जनसंवाद में दर्ज शिकायतों के निष्पादन में देवघर 24वां स्थान पहुंच गया है. मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज होने वाली शिकायतों को हल्के में लेने वाले पदाधिकारियों की अब खैर नहीं है, शिकायतों पर गंभीरता नहीं दिखाने वाले 25 पदाधिकारियों को डीसी राहुल कुमार […]

विज्ञापन

देवघर : मुख्यमंत्री रघुवर दास से लेकर सचिव के निर्देश के बावजूद जनसंवाद में दर्ज शिकायतों के निष्पादन में देवघर 24वां स्थान पहुंच गया है. मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज होने वाली शिकायतों को हल्के में लेने वाले पदाधिकारियों की अब खैर नहीं है, शिकायतों पर गंभीरता नहीं दिखाने वाले 25 पदाधिकारियों को डीसी राहुल कुमार सिन्हा अल्टीमेटम देते हुए 24 घंटे के अंदर सभी शिकायतों का निष्पादन कर सुचित करने का निर्देश दिया है.

डीसी द्वारा जारी पत्र में पदाधिकारियों से कहा गया है कि ई-मेल, फोन, एसएमएस व वाट्सएप में मैसेज के बावजूद ‘सटिस्फैक्टर रिपोर्ट’ समय पर ऑनलाइन नहीं की जा रही है.

स्पष्टीकरण पूछे जाने के बाद भी लंबित शिकायतें जनसंवाद के वेबसाइट में दिख रही है. डीसी ने कहा है कि जनसंवाद की शिकायतों पर संवदेनशीलता नहीं दिखायी जा रही है तथा कार्य के प्रति लापरवाही बढ़ती जा रही है. इस अकर्मण्यता की वजह से देवघर का ग्राफ राज्य में काफी नीचे आ गया है, जो खेद का विषय है. डीसी ने कड़ी चेतावनी के साथ निर्देश दिया है कि लंबित शिकायतों का निष्पादन 24 घंटे के अंदर करें. इसका अनुपालन नहीं किया गया तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सरकार को लिखी जायेगी. जनसंवाद में सबसे अधिक डीएसइ के पास 69 शिकायतें लंबित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola