अबतक पूर्ण रूप से शुरू नहीं हुआ जसीडीह स्टेशन का मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स, एक छत के नीचे सुविधाओं का सपना अधूरा

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह: जसीडीह स्टेशन के समीप करोड़ों की लागत से बनाया गया मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स (एमएफसी) का उपयोग नहीं हो रहा है. एमएफसी बनाने का उद्देश्य था कि एक छत के नीचे यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं मिल सके, लेकिन अबतक ऐसा नहीं हो सका है. रेलवे की ओर से इस भवन में बनायी गयी […]

विज्ञापन

जसीडीह: जसीडीह स्टेशन के समीप करोड़ों की लागत से बनाया गया मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स (एमएफसी) का उपयोग नहीं हो रहा है. एमएफसी बनाने का उद्देश्य था कि एक छत के नीचे यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं मिल सके, लेकिन अबतक ऐसा नहीं हो सका है. रेलवे की ओर से इस भवन में बनायी गयी दुकानों का टेंडर उद्घाटन के ढाई साल बाद भी नहीं कराया जा सका है और न ही इसे अबतक पूर्ण रूप से चालू किया गया है.

सिर्फ छह रिटायरिंग रूम ही सुविधा यात्रियों को मिल रही है. बताते चलें कि आसनसोल डिवीजन की ओर से डेढ़ करोड़ की लागत से इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था तथा इसका उद्घाटन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने चार जून, 2015 में किया था.

एमएफसी चालू हो तो सुविधा के साथ रेलवे की बढ़ेगी आय : जसीडीह स्टेशन को संताल परगना का द्वार कहा जाता है. संताल के विभिन्न जिलों सहित सीमावर्ती बिहार से प्रतिदिन हजारों यात्री यहां से ट्रेन पर सवार होते हैं. जिसमें कई वीआइपी भी होते है. इस स्टेशन से डिवीजन को सलाना आय करोड़ों रुपये की आय हाेती है. सिर्फ श्रावणी मेला में ही जसीडीह स्टेशन से रेलवे को 11 से 12 करोड़ की आय होती है. श्रावणी मेला में कॉम्प्लेक्स का सभी छह रिटायरिंग रूम भरा रहता है तथा बाकी सभी कमरों में मेला ड्युटी के लिए आये पुलिस पदाधिकारियों को रखा जाता है. रेलवे की ओर से यदि सभी रिटायरिंग रूम व दुकानों का टेंडर कर इसे चालू कर दिया जाये, तो रेलवे की आय भी बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी.

कॉम्प्लेक्स में क्या-क्या होगी सुविधा
मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स में यात्रियों के लिए एसी व नन एसी 13 रिटायरिंग रूम है. साथ ही एक कैंटीन व 12 दुकान बनाये गये हैं. जिसे टेंडर के अनुसार लोगों को मुहैया कराया जाना था, लेकिन अबतक टेंडर नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार रेलवे की ओर से एक वर्ष पूर्व से मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स में सिर्फ छह रिटायरिंग रूम को चालू किया जा सका है, जो यात्रियों के लिए पर्याप्त नहीं है.
एमएफसी में फिलहाल रिटायरिंग रूम की सुविधा यात्रियों को मिल रही है. अधिकारियों से बात हुई है, दुकानों का टेंडर जल्द निकाला जायेगा.
आर मित्रो, पीआरओ, आसनसोल डिवीजन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola