2014 में पावर ग्रिड के निर्माण के लिए दी थी जमीन, नौकरी की मांग पर किया प्रदर्शन
चितरा: चितरा कोलियरी क्षेत्र के बनकनाली गांव स्थित पावरग्रिड की जमीन के रैयतों ने नौकरी की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि 10 दिनों के अंदर जमीन रैयतों को नौकरी पर बहाल नहीं किया गया तो पावरग्रिड का निर्माण कार्य बंद करा दिया जायेगा. इस संबंध में जमीन मालिक चंद्रकिशोर राय ने […]
चितरा: चितरा कोलियरी क्षेत्र के बनकनाली गांव स्थित पावरग्रिड की जमीन के रैयतों ने नौकरी की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि 10 दिनों के अंदर जमीन रैयतों को नौकरी पर बहाल नहीं किया गया तो पावरग्रिड का निर्माण कार्य बंद करा दिया जायेगा. इस संबंध में जमीन मालिक चंद्रकिशोर राय ने कहा कि 13 अक्तूबर 2014 को पावरग्रिड निर्माण के लिए चितरा कोलियरी के तत्कालीन महाप्रबंधक युनूस अंसारी के कार्यकाल के दौरान समझौता हुआ था.
जमीन का उचित मुआवजा के अलावा नौकरी देने की बात हुई थी. मुआवजा तो मिल गया लेकिन, ढाई साल गुजर जाने के बाद भी रैयतों के आश्रितों को नौकरी नहीं दी गयी. उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय विधायक सह सूबे के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने उन्हें नौकरी व मुआवजे का आश्वासन दिया था. कहा कि अब सब्र का बांध टूट गया गया है. वहीं, रैयत युधिष्ठिर प्रसाद ने कहा कि इसीएल को पावर ग्रिड निर्माण के लिए जमीन दिये कई वर्ष बीत गये, लेकिन अभी तक उन्हें इसीएल की बिजली भी नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










