रोहिणी में 3.30 घंटे भारी वाहनों की रहेगी नो-इंट्री

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी इलाके में बढ़ती दुर्घटनाअों के कारण यातायात व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती रहती है. इससे निबटने के लिए रोहिणी वासियों की मांग पर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीअो रामनिवास यादव ने की. बैठक में रोहिणी के लोगों की अोर से पूर्व मंत्री सुरेश […]

विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी इलाके में बढ़ती दुर्घटनाअों के कारण यातायात व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती रहती है. इससे निबटने के लिए रोहिणी वासियों की मांग पर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीअो रामनिवास यादव ने की. बैठक में रोहिणी के लोगों की अोर से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान व अन्य लोगों ने वहां होने वाली दुर्घटना के बारे में बताया.

बैठक में जसीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने प्रशासनिक पक्ष को रखा. इसके बाद एसडीअो ने रोहिणी इलाके में स्कूल के समय पर सुबह के आठ बजे से 10 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-इंट्री लगाने की घोषणा की. हालांकि इस समय यात्री बसों का परिचालन सुचारु ढंग से चलने की बात कही गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola