सोयी महिलाओं के खोल रहा था आभूषण, घरवालों ने दबोचा
देवघर: कास्टर टाउन होलीडे होम के समीप रहनेवाले अनिल राउत के घर में चोरी करते एक युवक को घरवालों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसे नगर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, पकड़े गये युवक का नाम उपेंद्र राउत उर्फ छोटी राउत है, जो कुंडा थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ा गांव का रहनेवाला […]
एक आरोपित कमरे में सो रही दो महिलाओं का आभूषण खोलने लगा, तभी उनलोगों की नींद खुली और हल्ला मचाया. इस दौरान एक आरोपित फरार हो गया, जबकि दूसरे को उनलोगों ने पकड़ लिया. गृहस्वामी की मानें तो आरोपितों ने उसके घर से तीन मोबाइल, तीन बिछिया, एक झुमका, तीन हैंड बैग, नगद 420 रुपये व एक ट्राॅली बैग की चोरी की.
बाद में उपेंद्र की निशानदेही पर नगर पुलिस ने जसीडीह के एक सड़क किनारे ढाबा में छापेमारी कर उसके दूसरे साथी सिमुलतल्ला निवासी सुमन को भी पकड़ लिया. इस संबंध में नगर थाना में अनिल के आवेदन पर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. पुलिस ने बताया कि वर्ष 2009 में महादेव पैलेस होटल में ठहरे यात्री के कमरे से उपेंद्र ने चोरी की थी. बाद में उस मामले में पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










