जमीन विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के छोटा पंचगढ़ ज्योति मोड़ के पास जमीन विवाद में गोली चलने से एक किशोर की मौत हो गयी. किशोर का नाम गुड्डू कुमार राय (17) बताया जाता है. सोमवार को सुबह 5 बजे के लगभग दो पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई थी. इसके बाद गोली चली. जिरवाबाड़ी ओपी […]

विज्ञापन

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के छोटा पंचगढ़ ज्योति मोड़ के पास जमीन विवाद में गोली चलने से एक किशोर की मौत हो गयी. किशोर का नाम गुड्डू कुमार राय (17) बताया जाता है. सोमवार को सुबह 5 बजे के लगभग दो पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई थी. इसके बाद गोली चली. जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चंदन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और किशोर को उठा कर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मृत युवक की मां सरस्वती देवी व भाई रामवीर कुमार राय से घटना की पूरी जानकारी ली. पुलिस ने आरोपित के घर पर छापेमारी की, लेकिन आरोपित फरार था. पुलिस ने घर से यशोदा देवी, हेमंती देवी व फूल कुमारी देवी को हिरासत में ले लिया. वहीं सदर इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और गुड्डू की मां सरस्वती देवी से परिवार के जमीन की स्थिति व घटना की जानकारी ली. घटना के संबंध में भाई रामवीर कुमार राय ने बताया कि झगड़ा सुबह पांच बजे शुरू हुआ था.

सुबह में मां के साथ हुई थी मारपीट :

आरोप है कि मां सरस्वती देवी को यशोदा देवी, हेमंती देवी, फूल कुमारी देवी, सत्येंद्र राय, जमुना राय ने लोहे के रॉड व लाठी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल मां सरस्वती देवी को इलाज कराने के लिए भाई गुड्डू अस्पताल ले गया और जब वापस घर लौटा तो यशोदा देवी के दामाद जमुना राय ने गुड्डू को पकड़ लिया और दूसरे दामाद सत्येंद्र राय ने सीने में गोली मार दी.

दूसरे पक्ष का आरोप : भाई ने ही चलायी थी गोली

वहीं दूसरे पक्ष के भी हेमंती देवी सहित दो लोग मारपीट में घायल हो गये. दोनों का इलाज जिला अस्पताल में किया गया. हेमंती देवी ने कहा कि गुड्डू के भाई विक्कू ने गोली चलायी थी, लेकिन गोली उनके भाई गुड्डू को लग गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर गुड्डू का शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

क्या कहते हैं एसपी

एसपी धनंजय कुमार कुमार ने बताया कि गुड्डू कुमार राय हत्या मामले की निष्पक्ष रूप से जांच कर आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola