अपहृत बेटे की तलाश में मधुपुर पहुंची मरियम

Updated:
विज्ञापन

एक साल पूर्व हावड़ा से गायब हो गया था चार वर्षीय करण, मधुपुर का जमशेद है आरोपित मधुपुर : हावड़ा स्टेशन से एक साल पहले अपह्रत बेटे चार वर्षीय करण की तलाश में गुमला के सिसई की महिला मरियम रांची पुलिस के साथ मधुपुर पहुंची. जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से रांची पुलिस ने शहर […]

विज्ञापन

एक साल पूर्व हावड़ा से गायब हो गया था चार वर्षीय करण, मधुपुर का जमशेद है आरोपित

मधुपुर : हावड़ा स्टेशन से एक साल पहले अपह्रत बेटे चार वर्षीय करण की तलाश में गुमला के सिसई की महिला मरियम रांची पुलिस के साथ मधुपुर पहुंची. जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से रांची पुलिस ने शहर के नबी बक्श रोड स्थित आरोपित जमशेद खान के घर छापेमारी की. हालांकि वह घर में नहीं मिला. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिसई थाना क्षेत्र के पतराटोली की मरियम ईंट भट्टा में काम करने हावड़ा गयी थी. काम के दौरान ही मधुपुर के नबी बक्श रोड निवासी जमशेद से
अपहृत बेटे की…
उसकी जान पहचान हुई. बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व जब वह अपने पुत्र व पुत्री संग वापस गुमला लौट रही थी तब हावड़ा स्टेशन पर अपनी छोटी पुत्री को शौच कराने ले अपने पुत्र करण को जमशेद को सौंप गयी. कुछ देर बाद जब वह लौटी तो जमशेद उसके बेटे को लेकर गायब हो गया था. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए महिला एक साल तक हावड़ा व गुमला के चक्कर काटती रही. जब कहीं मामला दर्ज नहीं हुआ तो परेशान मरियम ने पिछले छह दिसंबर को रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर बैनर पोस्टर के साथ धरना पर बैठ गयी. इसके बाद पुलिस ने रांची कोतवाली थाना में मरियम के पुत्र करण के अपहरण का मामला दर्ज किया और इसी कांड के सिलसिले में पुलिस ने आरोपित के घर शनिवार को छापेमारी की.
गुमला के सिसई की रहने वाली है मरियम
रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बैनर पोस्टर लेकर बैठ थी धरना पर, फिर रांची में दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola