जिला परिषद के 84 प्रत्याशियाें ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस देवघर : पंचायत चुनाव-2015 में जिला परिषद सदस्य के पद पर चुनाव लड़ने वाले 84 प्रत्याशियों ने चुनावी खर्चों का ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं दिया है. राज्य निर्वाचन अायोग से अब उन 84 जिप सदस्य प्रत्याशियों को नोटिस भेजी जा रही है. नोटिस भेजने के बाद भी […]
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस
देवघर : पंचायत चुनाव-2015 में जिला परिषद सदस्य के पद पर चुनाव लड़ने वाले 84 प्रत्याशियों ने चुनावी खर्चों का ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं दिया है. राज्य निर्वाचन अायोग से अब उन 84 जिप सदस्य प्रत्याशियों को नोटिस भेजी जा रही है. नोटिस भेजने के बाद भी खर्चों का ब्यौरा नहीं दिया, तो राज्य निर्वाचन आयोग से दो अल्टीमेटम भेजे जाने के बाद इन प्रत्याशियों का दोबारा पंचायत चुनाव लड़ना मुश्किल हो सकता है.
देवघर जिले में 25 जिला परिषद सीटों के लिए कुल 215 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. इसमें 131 अभ्यर्थियों के खर्चों का ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग को प्राप्त हो चुका है, शेष 84 अभ्यर्थियाें के खर्च का ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं प्राप्त हुआ है. शुक्रवार को रांची में हुई राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक में चुनावी खर्चों का हिसाब नहीं देने वाले जिप सदस्य प्रत्याशियों को नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया है. दरअसल, पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले अभ्यर्थियाें को चुनाव प्रचार समेत चुनाव से जुड़ी अन्य गतिविधियों पर खर्च की जाने वाली पूरी राशि का हिसाब निर्वाचन कोषांग को अनिवार्य रूप से देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










