गैस सिलिंडर पहुंचाने के एवज में लेते हैं अधिक पैसे, वेंडर की वसूली से लोग त्रस्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: देवघर में गैस वेंडरों की मनमानी से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. वेंडर हर गैस सिलिंडर पर 30 से 50 रुपये तक अधिक वसूली कर रहे हैं. जबकि गैस सिलिंडर आपूर्ति के एवज में एजेंसी को पूरी राशि उपभोक्ता भुगतान करते हैं. जो रसीद दी जाती है उसमें सब कुछ शामिल रहता है. लेकिन जितने […]
विज्ञापन
देवघर: देवघर में गैस वेंडरों की मनमानी से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. वेंडर हर गैस सिलिंडर पर 30 से 50 रुपये तक अधिक वसूली कर रहे हैं. जबकि गैस सिलिंडर आपूर्ति के एवज में एजेंसी को पूरी राशि उपभोक्ता भुगतान करते हैं. जो रसीद दी जाती है उसमें सब कुछ शामिल रहता है. लेकिन जितने भी वेंडर हैं जो घर-घर गैस पहुंचाने का काम करते हैं, सभी अतिरिक्त राशि वसूल रहे हैं. जो एजेंसी द्वारा दी गयी रसीद के अतिरिक्त वसूली है.
एजेंसियां झाड़ रही पल्ला : उधर, गैस एजेंसी संचालक यह तो कहते हैं कि सभी को अतिरिक्त राशि लेने को मना किया गया है. लेकिन वेंडर फिर भी ले रहे हैं. जबकि सच्चाई कुछ और है. वेंडर अपनी रोजी-रोटी की खातिर कुछ नहीं कह रहे हैं लेकिन हकीकत है कि वेंडरों को एजेंसी से सिलिंडर पहुंचाने की जो राशि मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है. इस कारण वेंडर अलग से वसूली कर रहे हैं.
गैस सिलिंडर आपूर्ति में हो रहा गड़बड़झाला : गैस उपभोक्ताओं के सभी खाते आधार कार्ड से लिंक हो गये हैं. फिर भी कैसे घरेलु गैस का इस्तेमाल ठेला वाले, अस्थायी दुकानदार, होटल वाले कर रहे हैं. धड़ल्ले से कैसे घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है. इसको कोई देखने वाला नहीं है.
आपूर्ति विभाग व अनुमंडल कार्यालय का अंकुश नहीं
सिलिंडर आपूर्ति में आम उपभोक्ताओं की परेशानी से आपूर्ति विभाग और अनुमंडल कार्यालय बेखबर है. क्योंकि कुल मिला कर विभाग को ही इस पर अंकुश लगाना चाहिए. वेंडर कैसे अधिक वसूली कर रहे हैं. कैसे ब्लैक में घरेलू सिलिडर का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है. इस पर विभागीय अधिकारियों को भी एजेंसी संचालकों पर शिकंजा कसना चाहिए.
गैस एजेंसी संचालकों का जवाब
होम डिलिवरी का अर्थ गेट पर गैस पहुंचाना है. फ्लैट आदि में जब वेंडर दो, तीन व चार तल्ला पर गैस पहुंचायेगा तो अपनी खुशी से कंज्यूमर पैसे दें. वेंडर को अतिरिक्त किसी प्रकार की राशि लेने की मनाही है. लोग अतिरिक्त काम लेते हैं तो ही इस तरह की बातें आती है.
-राम प्रवेश राम, संचालक, मां तारा गैस एजेंसी
वेंडर को निर्देश दिया गया है कि उक्त कंज्यूमर का पैसा वापस कर दें. साथ ही उसे काम से भी हटा दिया गया है.
-राजेश दुबे, संचालक, मॉडर्न गैस एजेंसी
वेंडर को किसी भी प्रकार अतिरिक्त पैसा नहीं लेना है. सभी को मना भी कर दिया गया है. कोई कंज्यूमर खुशी से देता है तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है.
-अरुण कुमार, संचालक, बैद्यनाथ इंडेन, जसीडीह
गैस की होम डिलिवरी के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं लेना है. एजेंसी की ओर से एेसा कोई निर्देश नहीं है और न ही कंज्यूमर ने इस आशय की शिकायत की है. खुशी से कोई देता है तो हम लोगों को इसकी जानकारी नहीं है.
-अशोक यादव, बाबा इंडेन, देवघर
दूसरे दिन आयी 10 से अधिक शिकायतें
अमित कुमार सिंह
कजारिया कॉलोनी
एजेंसी : बैद्यनाथ इंडेन जसीडीह
शिकायत : वेंडर गैस डिलिवरी के लिए 30 रुपये ज्यादा ले रहा है
संजय कुमार देव
कंज्यूमर नंबर : एस 5885
एजेंसी : शिवम इंडेन
शिकायत : हमेशा 40 से 50 रुपये वेंडर अधिक लेता है
अभय कुमार, लालकोठी, पुरनदाहा
कंज्यूमर नंबर : टी 193789
एजेंसी : तारा इंटरप्राइजेज
शिकायत : रसीद में अंकित मूल्य से 30-40 रुपये ज्यादा की मांग की जाती है. नहीं तो गोदाम से सिलिंडर लाने की बात कही जाती है. क्या अंकित मूल्य में घर पहुंचाने का मूल्य शामिल नहीं है.
कंज्यूमर नंबर : 6035
एजेंसी : मॉडर्न इंटरप्राइजेज
शिकायत : गैस सिलिंडर मोहनपुर हाट पहुंचाने के लिए 70 रुपये अधिक लिया जाता है.
सुधि पाठकों,
इन दिनों काफी लोगों की शिकायत रहती है कि एलपीजी सिलिंडर का मूल्य ग्राहकों से वेंडर द्वारा ज्यादा वसूला जा रहा है. जबकि गैस कंपनी ऐसे किसी प्रकार के अतिरिक्त मूल्य से इंकार करती है. अगर आपके पास भी ऐसी शिकायत है, तो कंज्यूमर नंबर व समस्या हमें व्हाट्सएप करें. मोहल्ला/गांव व वितरक का नाम जरूर लिखे.
व्हाट्सएप नंबर : 9162731943
ई-मेल :
deoghar@prabhatkhabar.in
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










