पुरानी टंकी का मोटर व पैनल जल जाने से परेशानी बढ़ी, रोष व्याप्त कई मुहल्लों में पानी की किल्लत

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी : पालोजोरी के विभिन्न मुहल्लों में पिछले एक सप्ताह से पर्याप्त पानी पाइप लाइन से नहीं मिल रहा है. जिसके कारण उपभोक्ताओं में रोष है. पालोजोरी बाजार व इसके आसपास के इलाकों में इंटेकवेल व डीप बोरिंग के माध्यम से पानी की सप्लाई होती है. इसमें से एक पुरानी व एक नयी टंकी है. […]

विज्ञापन

पालोजोरी : पालोजोरी के विभिन्न मुहल्लों में पिछले एक सप्ताह से पर्याप्त पानी पाइप लाइन से नहीं मिल रहा है. जिसके कारण उपभोक्ताओं में रोष है. पालोजोरी बाजार व इसके आसपास के इलाकों में इंटेकवेल व डीप बोरिंग के माध्यम से पानी की सप्लाई होती है. इसमें से एक पुरानी व एक नयी टंकी है. पुरानी टंकी से बाजार के कुछ हिस्से में जबकि नयी टंकी से अन्य हिस्सों में पानी की सप्लाई की जाती है. बाजार क्षेत्र के उपभोक्ता सोबीन चार, मुकेश कुमार, रोहित साह, अमन कुमार के अलावे ग्रामीण अभय कापरी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है.

सबसे ज्यादा परेशानी जामताड़ा रोड के उपभोक्ताओं को हो रही है. संबंध में पालोजोरी पेयजल स्वच्छता समिति के सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने वाटर सप्लाई टंकी का मोटर व पैनल जल जाने के कारण पानी की सप्लाई में परेशानी आयी है. पहले पालोजोरी के नयी व पुरानी दो टंकी से पानी की सप्लाई की जाती थी.

लेकिन एक सप्ताह पूर्व डीप बोरिंग में लगा 10 एचपी का पंप व उसका पैनल बोर्ड शॉर्ट सर्किट के कारण जल गया है. जिसके कारण नयी टंकी से ही पानी की सप्लाई दोनों पाइप में किया जा रहा है. इस कारण पानी का फोर्स घट गया है. कुछ उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि पालोजोरी में अनियमित रूप से पानी का सप्लाई की जाती है. घंटे भर में दो से तीन जार पानी ही मिल पाता है. संबंध में वाटर सप्लाई समिति की मुखिया जहीरन बीबी ने मुहल्ले में पानी नहीं आने की बात मानी. पर इसके सुधार के दिशा में कोई पहल भी नहीं की.

कहते हैं ऑपरेटर
संबंध में ऑपरेटर गोरा दास ने बताया कि पुरानी टंकी का मोटर व पैनल बोर्ड शॉर्ट सर्किट के कारण जल गया है. जिसके कारण दोनों पाइप लाइन में नयी टंकी से पानी की सप्लाई की जा रही है. सप्लाई के दौरान अधिकतर उपभोक्ता मोटर लगाकर पानी खींच लेते हैं. जिससे फोर्स नहीं बन पाता है.
कहती हैं मुखिया
संबंध में पालोजोरी की मुखिया जहीरन बीबी ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है. पीएचइडी विभाग ने वाटर सप्लाई को विधिवत हैंड ओवर भी नहीं किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola