अपराधियों का तैयार करें डेटा बेस, लगेगा सीसीए
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में होने वाले अपराध की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जिले भर के अपराधियों का डेटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया है. शहर में जितने भी क्रिमिनल हैं अौर उनका कहां डेरा है. उन सभी को चिह्नित कर […]
विज्ञापन
देवघर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में होने वाले अपराध की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जिले भर के अपराधियों का डेटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया है. शहर में जितने भी क्रिमिनल हैं अौर उनका कहां डेरा है. उन सभी को चिह्नित कर उनके सरगना व उसके सदस्यों का खतियान तैयार कर पता लगायें कि कौन अपराधी कहां है? जेल के बाहर कौन-कौन से अपराधी हैं, कौन अंदर है? उन सभी की पूरी डॉक्यूमेंट बनायें.
शहर के वैसे सरगना जो फरार चल रहे हैं, उन सभी को पकड़ कर सीसीए लगाये जाने का भी निर्देश दिया. साथ ही सीसीए की सेक्शन 125 के तहत प्रक्रिया शुरू करने व तड़ीपार करने की बात कही है. इस संदर्भ में एसपी श्री सिंह ने कहा देवघर अनुमंडल क्षेत्र में डाटाबेस तैयार हो गया है. जबकि मधुपुर क्षेत्र का डेटा तैयार करना बाकी है. उसके लिए डीएसपी को मॉनिटरिंग करने के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया है.
ताजा 25 कांडों को चिह्नित करने का निर्देश
एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को जिले में हाल के दिनों में घटित 25 बड़े चर्चित कांडों व उसके अभियुक्तों को चिह्नित कर अनुसंधान कर स्पीडी ट्रायल चलाने का भी निर्देश दिया है. इसमें मधुपुर डकैती कांड, बैंक जा रहे पंप कर्मियों की हत्या, शहरी क्षेत्र में ट्रीपल मर्डर, बैंक डकैती जैसे कांडों पर गंभीरता पूर्वक काम करने का निर्देश दिया.
कांवरिया पथ में सुरक्षा की होगी पर्याप्त व्यवस्था
दोपहर बाद एसपी अपनी पूरी टीम के साथ कांवरिया पथ का जायजा लेने पहुंचे. जहां आने वाले दिनों में सुरक्षा के ख्याल से कुछ चीजों को दोबारा सुधारने करने की बात कही. उस पर जल्द अमल करने की बात दोहरायी. आज की बैठक में सरकारी वकील व उत्पाद अधीक्षक भी आमंत्रित थे, जिन्होंने अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाने की मांग की.
बैठक में ये थे उपस्थित
उक्त बैठक में एसडीपीअो डीके पांडेय, अशोक सिंह, सीसीआर डीएसपी रविकांत भूषण समेत जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










