विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम, मनाही के बावजूद बजा डीजे, शौर्य दिवस पर शहर में निकली शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

चितरा: एसपी माइंस चितरा कोलियरी के वर्कशॉप के समीप स्थित सीताराम सह हनुमान मंदिर प्रांगण से बजरंग दल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शौर्य दिवस के अवसर पर शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा के साथ साथ डीजे बजाने की तैयारी बजरंग दल की ओर से गयी थी. जैसे ही डीजे बजाने की शुरुआत की गयी तो प्रशासन […]

विज्ञापन
चितरा: एसपी माइंस चितरा कोलियरी के वर्कशॉप के समीप स्थित सीताराम सह हनुमान मंदिर प्रांगण से बजरंग दल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शौर्य दिवस के अवसर पर शोभायात्रा निकाली.

शोभायात्रा के साथ साथ डीजे बजाने की तैयारी बजरंग दल की ओर से गयी थी. जैसे ही डीजे बजाने की शुरुआत की गयी तो प्रशासन की ओर सारठ सीओ धनंजय पाठक व सारठ थाना प्रभारी एनडी राय ने डीजे बजाने पर रोक लगा दी. हालांकि बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार डीजे बजाने पर रोक लगायी, लेकिन उन लोगों डीजे बजाते हुए चितरा से सारठ तक शोभा यात्रा निकाली.

मौके पर शोभायात्रा में चितरा थाना के एएसआइ बबलू कुमार, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक प्रीतम राय, सह संयोजक प्रेम आनंद, विक्की भोक्ता, रूपेश राजवंशी, नितेश वर्णवाल, मीठू बाउरी, चंदन भोक्ता, गोपाल राय, अभिषेक मिश्रा, पंकज भोक्ता, संजय भोक्ता, राहुल समेत कई लोग साथ चल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola