अनियमितता: पीएम आवास का बीडीओ ने देखा हाल, रोसे व सचिव को फटकार

Updated:
विज्ञापन

सारठ : प्रखंड के झीलुवा पंचायत के मनरेगा, पीएम आवास समेत कई विद्यालयों एवं पीडीएस योजना की जांच बुधवार को बीडीओ निशा कुमारी सिंह ने की. क्रम में बीडीओ झीलुवा पंचायत भवन पहुंची, जहां मनरेगा तहत बने रहे तीन सिंचाई कूप एवं डोभा का हाल देखा. निर्माण स्थल पर एक भी मजदूर को नहीं देख […]

विज्ञापन
सारठ : प्रखंड के झीलुवा पंचायत के मनरेगा, पीएम आवास समेत कई विद्यालयों एवं पीडीएस योजना की जांच बुधवार को बीडीओ निशा कुमारी सिंह ने की. क्रम में बीडीओ झीलुवा पंचायत भवन पहुंची, जहां मनरेगा तहत बने रहे तीन सिंचाई कूप एवं डोभा का हाल देखा. निर्माण स्थल पर एक भी मजदूर को नहीं देख रोजगार सेवक को कड़ी फटकार लगायी.

वहीं पीएम आवास के कई लाभुकों द्वारा निर्माण किये जा रहे आवास को देख कर पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि योजना का कार्य हर हाल में दिसंबर तक पूर्ण करने की बात कही. वहीं झीलुवा विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने विद्यालय परिसर में गंदगी देख सचिव को भी फटकारा. कहा कि भविष्य में गंदगी पायी गयी तो अविलंब कार्रवाई की जायेगी.

वहीं क्रम में बीडीओ ने स्कूल की उपस्थिति व भंडार पंजी का भी अवलोकन किया. वहीं संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. मौके पर पंसस काशीनाथ महतो, जेइ अनासत अक्रम, श्रवण महतो, रोजगार सेवक आनंद बास्की, मधुकर मेहरा समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola