सदर अस्पताल में शुरू होगा स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट

Updated:
विज्ञापन

देवघर: देवघर सदर अस्पताल में नवजात की मृत्यु दर कम करने के लिए जल्द ही स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू)का संचालन किया जायेगा. एसएनसीयू का काम पूरा हो चुका है, इसे जल्द ही चालू कर दिया जायेगा. इसके लिए विभाग ने सारे कागजात व डेमो राज्य सरकार को भेज दिया है. राज्य सरकार के […]

विज्ञापन

देवघर: देवघर सदर अस्पताल में नवजात की मृत्यु दर कम करने के लिए जल्द ही स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू)का संचालन किया जायेगा. एसएनसीयू का काम पूरा हो चुका है, इसे जल्द ही चालू कर दिया जायेगा. इसके लिए विभाग ने सारे कागजात व डेमो राज्य सरकार को भेज दिया है. राज्य सरकार के आदेश पर यूनिट को हेंडओवर के बाद चालू कर दिया जायेगा.

इसके सफल संचालन के लिए प्रशिक्षित दो शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर व चार नर्स को लगाया जायेगा. इससे बढ़ रहे नवजात की मृत्यु दर को रोका जा सकेगा. एसएनसीयू में नवजात बच्चों के लिए 12 बेड लगाया गया है. जहां एक साथ उन बच्चों को रख कर समुचित इलाज किया जायेगा. सदर अस्पताल में यह सुविधा मुफ्त में मिलेगा. जबकि इसका निजी अस्पताल में इलाज करने में परिजनों को प्रतिदिन लगभग दो हजार रुपये का खर्च उठाना पड़ रहा है. यूनिट के संचालन से गरीबों को नवजात के इलाज में सहूलियत होगी.

समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चे का होगा इलाज : एसएनसीयू में वैसे बच्चों का इलाज किया जायेगा जिसका जन्म समय से पूर्व होता है. इस दौरान लाइव केयर लिमिटेड के झारखंड स्टेट इंचार्ज सोम्यकांत ने बताया कि एसएनसीयू यूनिट में अविकसित बच्चों का इलाज किया जायेगा. जो समय से पहले छह से नौ माह के बीच जन्म लेता है. यूनिट में बच्चे का समुचित इलाज किया जायेगा. यह यूनिट बन कर तैयार हो गया है. अब इंतजार है राज्य सरकार के आदेश की. आदेश के बाद जल्द ही चालू किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola