स्थापना दिवस व युवा महोत्सव की तैयारी में जुटा एसकेएमयू, कार्यक्रम की तैयारी पर वीसी ने की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन जनवरी महीने में होना है. महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कक्ष में विभागाध्यक्षों एवं विवि पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गयी. इसमें युवा महोत्सव व 27 वें स्थापना दिवस […]

विज्ञापन
दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन जनवरी महीने में होना है. महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कक्ष में विभागाध्यक्षों एवं विवि पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गयी.

इसमें युवा महोत्सव व 27 वें स्थापना दिवस पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम के स्वरूप पर चर्चा की गयी. इस कार्य के लिए विभिन्न समितियों का निर्माण किया गया. बैठक में युवा महोत्सव के इवेंट्स के लिए नियम परिनियम को भी अंतिम रूप दिया गया. बैठक में इसके बजट पर भी चर्चा की गयी एवं अंतिम रूप दिया गया.

बैठक में एक स्मारिका प्रकाशित कराने का भी फैसला लिया गया. बैठक में प्रोवीसी डॉ एसएन मुंडा, कुलसचिव डॉ ध्रुव ज्योति सिंह, महाविद्यालय निरीक्षक डॉ पीपी सिंह, प्रॉक्टर डॉ बीके ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक डॉ दिलीप कुमार, सहायक कुलसचिव राजकुमार झा एवं इग्निशियस मरांडी, विभागाध्यक्ष व शिक्षकों में डॉ पीके वर्मा, डॉ डीएन गोरायं, डॉ संजय सिंह, डॉ जयकुमार साह, डॉ विजय कुमार, डॉ काशीनाथ झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola