लिपिकों व आदेशपाल को नहीं मिला एसीपी व एमएसीपी का लाभ
देवघर: देवघर के सभी कोटि के उच्च विद्यालयों के 20 लिपिक व 40 आदेशपाल को वर्षों से एसीपी (सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना) एवं एमएसीपी (संशोधित सुनिश्चित वृत्ति योजना) का लाभ नहीं मिला है. योजना का लाभ लेने के इंतजार में कई कर्मचारियों की मौत हो गयी, जबकि कई सेवानिवृत्त हो गये हैं. विभागीय नियम के […]
विभागीय नियम के तहत नियमित एसीपी व एमएसीपी का लाभ कर्मियों को कार्यकाल के दौरान ही दिये जाने का प्रावधान है. वर्ष 2013 में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी की अगुवाई में जांच के लिए कमेटी बनायी गयी थी. कमेटी द्वारा जांच प्रतिवेदन भी सौंपा गया था, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला. नियमानुसार कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से 10 वर्ष के सेवाकाल में पहला, 20 वर्ष के सेवाकाल में दूसरा एवं 30 वर्ष के सेवाकाल में तीसरा सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना का लाभ दिये जाने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










