हाइस्कूलों में टेस्ट परीक्षा शुरू लाने होंगे 33 फीसदी अंक
देवघर : जिले के 100 से ज्यादा हाइस्कूलों में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की टेस्ट परीक्षा शुरू हो गयी है. यह दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक चलेगी. डीइओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेस्ट परीक्षा में कम से कम 33 फीसदी अंक तथा वर्ग कक्ष में 75 फीसदी उपस्थिति लाना जरूरी है, तभी उन्हें […]
देवघर : जिले के 100 से ज्यादा हाइस्कूलों में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की टेस्ट परीक्षा शुरू हो गयी है. यह दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक चलेगी. डीइओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेस्ट परीक्षा में कम से कम 33 फीसदी अंक तथा वर्ग कक्ष में 75 फीसदी उपस्थिति लाना जरूरी है, तभी उन्हें छात्रों को सेंटअप कराया जायेगा.
निर्धारित अंक व उपस्थिति नहीं होने वाले छात्रों को मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म भरने से वंचित कर दिया जायेगा. इससे पहले गत वर्ष वर्ग कक्ष में निर्धारित 75 फीसदी उपस्थिति पूरा नहीं करने वाले दर्जनों विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित कर दिया गया था. इसके बाद छात्र नेताओं के हंगामे, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के अनुरोध के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा अंडर टेकिंग लेकर परीक्षा फॉर्म भरवाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










