बेकाबू स्कॉर्पियो ने महिला को मारी टक्कर, वाहन जब्त
देवघर: बंपास टाउन में एक बेकाबू स्कॉर्पियो वाहन ने दोपहर के वक्त बरियारबांधी मुहल्ला निवासी रेखा देवी को धक्का मारा. इसके बाद चालक ने गाड़ी को तेज गति से भगाने की कोशिश की, तो एक साइकिल से टकराते हुए एसकेपी विद्या विहार वाली गली में घुस गयी. गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि अगर […]
इस दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी झाड़ी में घुसकर एक दीवार से जा टकरायी. मामले की सूचना पाकर पीसीआर पुलिस व नगर थाना के एएसआइ रामानुज सिंह गश्ती दल के साथ पहुंचे. उन्होंने चालक को हिरासत में लिया व उक्त स्कॉर्पियो वाहन (बीआर 10 पीए 2596) को जब्त कर थाना लाया. एएसआइ सिंह ने बताया कि वाहन चालक बिहार अंतर्गत भागलपुर जिले के मिश्रपुर कुमैठा निवासी मिथिलेश कुमार झा काफी नशा में था.
वह खड़ा होने की स्थिति में नहीं रहने के बावजूद गाड़ी चला रहा था. सदर अस्पताल लाकर चालक का चिकित्सीय जांच कराया गया. वहीं घायल रेखा देवी को इंजूरी देकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. समाचार लिखे जाने तक रेखा के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










