देवघर व साहिबगंज में खुलेगा एनएचएआइ का ऑफिस

Updated:
विज्ञापन

देवघर : आने वाले समय में संताल परगना में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय राजमार्गों का काम होने जा रहा है. इन सड़कों के कार्यों का निष्पादन अब संताल परगना से ही होगा. नेशनल हाइ-वे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) संताल परगना में देवघर व साहिबगंज में दो कार्यालय खोलने जा रही है. एनएचएआइ ने दोनों जिलों […]

विज्ञापन

देवघर : आने वाले समय में संताल परगना में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय राजमार्गों का काम होने जा रहा है. इन सड़कों के कार्यों का निष्पादन अब संताल परगना से ही होगा. नेशनल हाइ-वे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) संताल परगना में देवघर व साहिबगंज में दो कार्यालय खोलने जा रही है. एनएचएआइ ने दोनों जिलों में कार्यालय के लिए विज्ञापन जारी किया है.

दोनों जिले में कार्यालय एक माह के अंदर चालू करने की तैयारी है. पहले चरण में प्राइवेट मकान में ही कार्यालय शिफ्ट होगा, इसके लिए प्राइवेट मकान की तलाशी हो रही है. स्थायी रुप से बाद में सरकारी भवन में कार्यालय शिफ्ट होगा. अगले कुछ वर्षों में संताल परगना में लगभग दो हजार करोड़ रुपये से राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछने वाला है.

एनएचएआइ संताल में चार सड़कें बनायेगी : संताल परगना में एनएचएआइ संताल परगना में कुल चार सड़कें बनायेगी. इसमें देवघर रिंग रोड, हंसडीहा-पीरपैंती फोर लेन, देवघर-बासुकिनाथ फोरलेन व साहबिगंज में मिर्जा चौकी से फरक्का तक रोड बनेगी. देवघर एनएचएआइ यूनिट ऑफिस के अधीन देवघर रिंग रोड, हसंडीहा-पीरपैंती फोरलेन व देवघर-बासुिकनाथ फोरलेन होगा,जबकि मिर्जाचौकी से फरक्का एनएच 80 साहिबगंज यूनिट ऑफिस के अधीन होगा.
संताल परगना में राष्ट्रीय राजमार्गों का कार्य काफी लंबा है. देवघर व साहिबगंज में एनएचएआइ का दो यूनिट ऑफिस स्थायी रूप से खुलेगा. ऑफिस में अभियंता से लेकर कर्मियों की पूरी टीम रहेगी. एक माह के अंदर दोनों जिले में ऑफिस खोलना है. पहले चरण प्राइवेट भवन की तलाश हो रही है, बाद में सरकारी भवन में ऑफिस शिफ्ट होगा.
– सुधीर कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआइ, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola