साइबर आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा

Updated:
विज्ञापन

देवघर: गुप्त सूचना पर नगर पुलिस ने एक एटीएम काउंटर पर छापेमारी कर एक साइबर आरोपित को दबोचा. वहीं पुलिस के आने की भनक पाकर उसका एक साथी मौके पर से भाग निकलने में सफल रहा. हालांकि उक्त एटीएम सेंटर से पुलिस ने अन्य दो युवकों को भी पूछताछ के लिये थाना लायी थी. उन […]

विज्ञापन
देवघर: गुप्त सूचना पर नगर पुलिस ने एक एटीएम काउंटर पर छापेमारी कर एक साइबर आरोपित को दबोचा. वहीं पुलिस के आने की भनक पाकर उसका एक साथी मौके पर से भाग निकलने में सफल रहा. हालांकि उक्त एटीएम सेंटर से पुलिस ने अन्य दो युवकों को भी पूछताछ के लिये थाना लायी थी.

उन दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस ने थाना से छोड़ दिया. दबोचे गये साइबर आरोपित को पुलिस थाना में रखकर पूछताछ कर रही है. उसके पास से पुलिस ने एक एटीएम कार्ड सहित दो मल्टीमीडिया मोबाइल सेट, सिम कार्ड व कुछ रुपये भी बरामद किये हैं. इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. बताया जाता है कि जिस साइबर आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, वह मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांका गांव का रहने वाला है. समाचार लिखे जाने तक नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

पौड़ेयाहाट से पकड़ा गया साइबर आरोपित
राजस्थान के जसमेर थाना की पांच सदस्यीय पुलिस टीम गोड्डा जिले के पौड़ेयाहाट थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव से एक साइबर आरोपित अश्विनी कुमार को दबोच लायी है. रात में उक्त आरोपित को राजस्थान पुलिस द्वारा नगर थाना में रखा गया है. जसमेर थाना से पहुंचे एएसआइ उगन राम ने बताया कि अश्विनी ने अलग-अलग दो व्यक्ति के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाये थे. इस संबंध में जसमेर थाना में प्राथमिकी दर्ज है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola