जेवरात व लैपटॉप समेत दो लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: राउतडीह में सरोज कुमार सिन्हा के घर चोरों ने सोमवार की रात को सेंधमारी कर 15 हजार नकदी व जेवरात समेत दो लाख के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी गृहस्वामी को मंगलवार को सुबह हुई. सोमवार की रात को परिवार के सभी सदस्य सोये हुए थे. इसी बीच चोरों ने घर […]

विज्ञापन
मधुपुर: राउतडीह में सरोज कुमार सिन्हा के घर चोरों ने सोमवार की रात को सेंधमारी कर 15 हजार नकदी व जेवरात समेत दो लाख के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी गृहस्वामी को मंगलवार को सुबह हुई. सोमवार की रात को परिवार के सभी सदस्य सोये हुए थे.

इसी बीच चोरों ने घर के दूसरे कमरे में सेंधमारी कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे एचपी का लैपटाॅप, 15 हजार नकदी, सोने का मंगल सूत्र, सोने का दो कंगन, सोने का हार, अंगुठी, नथिया, कानबाली, चांदी का जेवर, मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिये. चोरी की भनक किसी घर वाले को रात में नहीं लगी.

गृहस्वामी सरोज ने बताया कि चोरी गये सामान की कीमत दो लाख से अधिक है. घटना को लेकर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है. बताते चलें कि पिछले कुछ महीनो से मधुपुर शहर समेत आसपास के इलाकों में चोरी की घटना बढ़ गयी है. शहर के कुंडु बंगला, चित्रगुप्त कॉलोनी, नयाबाजार, मीना बाजार समेत कई मोहल्लों में लाखों की चोरी हो चुकी है. किसी भी मामले का उदभेदन अब तक नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola