रामगढ़ : अलीमुद्दीन हत्याकांड के दोषी शीघ्र िगरफ्तार िकये जायेंगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी, डीसी ने कहा: तीन को भेजा जा चुका है जेल, पांच से हो रही है पूछताछ फाइवर स्टीक पुलिस के लिए अधिकृत लाठी नही, कोई भी खुले बाजार से खरीद सकता है रामगढ़ : रामगढ़ में हुई अलीमुद्दीन हत्याकांड में अब तक तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है. पांच अन्य से पूछताछ […]
विज्ञापन
एसपी, डीसी ने कहा: तीन को भेजा जा चुका है जेल, पांच से हो रही है पूछताछ
फाइवर स्टीक पुलिस के लिए अधिकृत लाठी नही, कोई भी खुले बाजार से खरीद सकता है
रामगढ़ : रामगढ़ में हुई अलीमुद्दीन हत्याकांड में अब तक तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है. पांच अन्य से पूछताछ की जा रही है. घटना से प्राप्त फोटो व वीडियो का सत्यापन पुलिस कर रही है. उक्त बातें डीसी राजेश्वरी बी व एसपी किशोर कौशल ने संयुक्त रूप से रविवार को प्रेसवार्ता कर कही. कहा गया कि शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है. वांटेड के खिलाफ इश्तेहार भी लगाया गया है.
सोमवार को न्यायालय में पुलिस कुर्की जब्ती के लिए आवेदन देगी. पांच सदस्यीय एसआइटी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. अलीमुद्दीन की पिटायी के दौरान एक शख्स द्वारा फाइवर स्टीक (पोली कारबोनेट लाठी) से उसे पीटने का वीडियो वायरल होने के संबंध में एसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह पुलिस के लिए कोई अधिकृत लाठी नहीं है. इसे कोई भी खुले बाजार से खरीद सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस युवक ने डंडे से अलीमुद्दीन को पीटा,
उससे भी पूछताछ की जायेगी. उसे यह डंडा कहां से प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा किसी के पास ऐसा वीडियो फुटेज अथवा फोटो है, जिसमें यह दिखता हो कि किसी पुलिसवाले से डंडा लेकर या छिनकर शख्स ने पिटाई की है. या फिर कोई पुलिस कर्मी वहां मौजूद है और उसे बचा नहीं रहा है, तो पुलिस विभागीय कानूनी कार्रवाई करेगी. मौके पर डीडीसी सुनील कुमार , एसडीओ अनंत कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










