बिजली संकट से देवघर की जनता त्राहिमाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मेनटेनेंस के नाम पर त्रस्त हैं लोग दिन भर तो गायब ही रहती है बिजली रात को भी अधिकांश मुहल्ले अंधेरे में कुछेक इलाकों में ट्रिपिंग से परेशानी देवघर : देवघर में बिजली विभाग के मेनटेनेंस के खेल से देवघर की जनता परेशान है. दिन तो दिन रात को शहर ब्लैक आउट रहता है. कुछेक […]
विज्ञापन
मेनटेनेंस के नाम पर त्रस्त हैं लोग
दिन भर तो गायब ही रहती है बिजली
रात को भी अधिकांश मुहल्ले अंधेरे में
कुछेक इलाकों में ट्रिपिंग से परेशानी
देवघर : देवघर में बिजली विभाग के मेनटेनेंस के खेल से देवघर की जनता परेशान है. दिन तो दिन रात को शहर ब्लैक आउट रहता है. कुछेक इलाके में बिजली आती भी है तो ट्रिपिंग से लोग त्रस्त रहते हैं. कुल मिलाकर श्रावणी मेले के नाम पर हो रहे मेनटेनेंस कार्य से देवघर की जनता त्रस्त है. डाबर ग्राम फीडर हो या देवघर कॉलेज फीडर, शिवगंगा फीडर, बैजनाथपुर फीडर, सभी की हालत खराब है. टावर चौक, बरमसिया चौक, वीआइपी चौक, सत्संग चौक, बैजनाथपुर, झौंसागढ़ी, बिलासी, बंपास टाउन, सलौनाटांड़, देवघर कॉलेज के आसपास, प्रोफेसर कॉलोनी, कुंडा इलाका आदि में रात को अंधकार देखा गया.
ऐन सावन के वक्त अंडर ग्राउंड केबुलिंग से बिजली को जोड़ने का काम चल रहा है. अभी बहुत काम बाकी है. एक ओर एजेंसी केबुल बिछा रही है. वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग मेनटेनेंस के काम में जुटी है. ऐसे में भुगतना जनता को पड़ रहा है.
सालोंभर बिजली विभाग करता रहता है मेनटेनेंस : वैसे देखा जाये तो श्रावणी मेले तो एक बहाना है. देवघर में सालोंभर बिजली के मेनटेनेंस का काम चलता रहता है. विभागीय जानकारी के मुताबिक दूसरे किसी भी जिले से अधिक फंड देवघर बिजली विभाग को मिलता है. हर साल करोड़ों रुपये मेनटेनेंस पर खर्च किये जाते हैं लेकिन स्थिति जस की तस है. फिर सावन आता है उससे पहले शुरू हो जाता है मेनटेनेंस का खेल. हर साल करोड़ों खर्च करके भी बिजली विभाग आज तक देवघर को मजबूत बिजली व्यवस्था नहीं दे पाया है. अभी भी हल्की सी हवा चलती है तो बिजली गुल हो जाती है. यत्र तत्र तार झूलते नजर आते हैं.
व्यवसाय हो रहा प्रभावित, लोग परेशान
बिजली संकट के कारण देवघर में व्यवसाय पर असर पड़ रहा है. होटल व्यवसाय हो या अन्य व्यवसाय सभी प्रभावित हो रहे हैं. जितने की आमदनी नहीं होती है उससे अधिक ईंधन में ही खर्च हो जाता है. जबकि अभी से देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालु व पर्यटक आने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










