घर से नकद सहित तीन मोबाइल की चोरी

Updated:
विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के जागृति नगर मुहल्ले की घटना गृहस्वामी रामजी सिन्हा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ की है शिकायत देवघर : कुंडा थानांतर्गत जागृति नगर मुहल्ला निवासी रामजी सिन्हा के घर से चोरों ने शनिवार रात को नगदी रुपये सहित तीन मोबाइल की चोरी कर ली. सुबह उठे तब परिजनों को घटना की जानकारी […]

विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के जागृति नगर मुहल्ले की घटना

गृहस्वामी रामजी सिन्हा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ की है शिकायत
देवघर : कुंडा थानांतर्गत जागृति नगर मुहल्ला निवासी रामजी सिन्हा के घर से चोरों ने शनिवार रात को नगदी रुपये सहित तीन मोबाइल की चोरी कर ली. सुबह उठे तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद गृहस्वामी ने कुंडा थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दिया. जिक्र है कि शनिवार को उनके घर में कई अतिथि आये थे. उस क्रम में देर रात में सभी खाना खाकर सो गये. सुबह उठे तो ऊपरी तल का दरवाजा खुला पाया व कमरे का कुछ सामान बिखरा हुआ था.
खोजबीन के दौरान रामजी व उसकी साली का मोबाइल नहीं मिलने लगा. इधर-उधर देखते हुए रामजी बाहर निकले तो अपने कैंपस की झाड़ी में पत्नी का पर्स फेंका देखा. परिजनों के साथ वहां पहुंचकर पर्स देखा तो उसके अंदर एक छोटा मोबाइल रखा हुआ था, किंतु नगदी करीब 10 हजार रुपया व अन्य कागजात गायब था. चोरों ने रामजी के घर से नगदी 10 हजार रुपया समेत तीन मोबाइल फोन की चोरी कर ली है. समाचार लिखे जाने तक कुंडा थाना की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola