शिवगंगा में डूबने से श्रद्धालु युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना. बेगूसराय से आया था पूजा करने तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव का निवासी था मंथन उर्फ प्रशांत कुमार परिजनों के साथ पूजा करने आया था बाबाधाम मंदिर में पूजा करने के पूर्व डूब गया शिवगंगा में देवघर : बाबाधाम पूजा करने आये श्रद्धालु की शिवगंगा में डूबने से मौत हो गयी. बिहार के […]

विज्ञापन

घटना. बेगूसराय से आया था पूजा करने

तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव का निवासी था मंथन उर्फ प्रशांत कुमार
परिजनों के साथ पूजा करने आया था बाबाधाम
मंदिर में पूजा करने के पूर्व डूब गया शिवगंगा में
देवघर : बाबाधाम पूजा करने आये श्रद्धालु की शिवगंगा में डूबने से मौत हो गयी. बिहार के बेगुसराय अंतर्गत तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव निवासी मंथन कुमार उर्फ प्रशांत कुमार (21) अपने परिजनों के साथ बाबाधाम पूजा करने आये थे. शिवगंगा में सभी एक साथ स्नान करने आये थे. स्नान करने के क्रम में ही प्रशांत शिवगंगा में डूबा रह गया. परिजन स्नान कर तैयार हुए तो उसे वहां नहीं देखा. परिजनों ने समझा कि संभवत: प्रशांत पूजा करने के लिए कतार में लगने मंदिर चला गया होगा.
प्रशांत का छोटा भाई उसके लिए गंगाजल का पात्र लेकर मंदिर गया, किंतु वहां भी वह नहीं मिला. खोजबीन के दौरान ही उनलोगों को शिवगंगा में तैरती लाश मिलने की सूचना मिली. परिजनों ने शिवगंगा पहुंच कर देखा तो प्रशांत की ही लाश थी. उधर घटना की जानकारी मिलने पर बाबा मंदिर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में ले लिया. समाचार लिखे जाने तक बाबा मंदिर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola