पीके चौरसिया बने जामताड़ा के प्रधान जिला जज

Updated:
विज्ञापन

फैमिली कोर्ट देवघर का प्रभार सौंपा, देंगे शीघ्र योगदान देवघर : फैमिली काेर्ट देवघर के प्रधान न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौरसिया को जामताड़ा जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. वे जामताड़ा में शीघ्र योगदान देने जा रहे हैं. श्री चौरसिया सात जुलाई तक जामताड़ा व्यवहार न्यायालय में योगदान देंगे. देवघर में कई […]

विज्ञापन

फैमिली कोर्ट देवघर का प्रभार सौंपा, देंगे शीघ्र योगदान

देवघर : फैमिली काेर्ट देवघर के प्रधान न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौरसिया को जामताड़ा जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. वे जामताड़ा में शीघ्र योगदान देने जा रहे हैं. श्री चौरसिया सात जुलाई तक जामताड़ा व्यवहार न्यायालय में योगदान देंगे. देवघर में कई वर्षाें से वे फैमिली जज के तौर पर कार्यरत थे. इसके पहले देवघर में सेशन जज प्रथम के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं. शनिवार को उन्होंने न्यायालय का प्रभार सौंप दिया है. देवघर के फैमिली कोर्ट के प्रधान जज निकेश कुमार सिन्हा बनाये गये हैं तथा वे शीघ्र योगदान देंगे. श्री चौरसिया ने न्यायिक दंडाधिकारी के तौर पर पहला योगदान रांची में दिये थे. करीब 20 वर्षों के न्यायिक पदों के सफरनामे के बाद पीडीजे बने.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola