शौचालय से परिवार की इज्जत : डीसी

Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा: प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को गौरवपूर्ण यात्रा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त जन्मेजय ठाकुर, एसडीओ कुंदन कुमार, कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार चौधरी, बीडीओ जोहन टुडू, प्रमुख शहनाज परवीन, जिप सदस्य इमरान अंसारी व बीस सूत्री अध्यक्ष गुलाब मंडल ने संयुक्त रूप […]

विज्ञापन
मारगोमुंडा: प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को गौरवपूर्ण यात्रा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त जन्मेजय ठाकुर, एसडीओ कुंदन कुमार, कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार चौधरी, बीडीओ जोहन टुडू, प्रमुख शहनाज परवीन, जिप सदस्य इमरान अंसारी व बीस सूत्री अध्यक्ष गुलाब मंडल ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई. इसके पश्चात मुखिया, जल सहिया व पीएचइडी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं बेहतर कार्य करने वाले मुखिया व जल सहिया को चेक देकर सम्मानित किया गया. इसके पहले गौरव यात्रा को प्रखंड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. यात्रा चारों ओर भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची.

मौके पर उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि आज के दिन स्वच्छता अभियान को लेकर प्रखंड का नाम को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा. जिले का सबसे पिछड़ा प्रखंड होने के बावजूद यहां ओडीएफ का लक्ष्य प्राप्त किया गया है. जो काफी सराहनीय है. उन्होंने कहा कि शौचालय को साफ सुथरा रखें. जैसे रोज अपने घर के कमरे को साफ करते हैं उसी प्रकार शौचालय को भी प्रतिदिन साफ करें. उन्होंने कहा कि यह कार्य जनमानस के सहयोग से ही संभव है. खुले में शौच मां-बहन की इज्जत से जुड़ा होता है. इसलिए शौचालय का इस्तेमाल सभी को करना चाहिए. उन्होंने खास कर बच्चों से कहा कि बच्चे हमेशा साफ सुथरा रहकर पढाई करें और खाने के पूर्व साबुन से हाथ धोयें.
उप विकास आयुक्त ने कहा कि नवनिर्मित शौचालय का उपयोग अवश्य करें. शौचालय के महत्व की जानकारी देने में मीडिया का काफी बडा योगदान है. पंचायत को साफ रखने के लिए चौपाल लगा कर शौचालयों के प्रयोग की महत्ता के बारे में जानकारी ग्रामीणों को दें.एसडीओ कुंदन कुमार ने कहा कि प्रखंड को ओडीएफ बनने का गौरव हासिल किया है. जिसमें सबका सहयोग रहा. प्रत्येक प्रखंड को इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है. तभी स्वच्छ भारत मिशन अभियान सफल हो सकता है.
पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि हर शौचालय तक पानी पहुंचाने की जिम्मेवारी स्वच्छता विभाग की है. कहा कि नौ करोड़ की लागत से प्रखंड के गांवों में नल के माध्यम से पानी पहुंचाया जायेगा. इसका डीपीआर तैयार कर लिया गया है. जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में 12 हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसमें 11 हजार 200 शौचालय निर्माण पूर्ण हो चुका है.मौके पर मृत्युजंय चंद्रा, जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठक, समाज सेवी अरविंद कुमार, रौशन कुमार, लक्ष्मी नारायण, रीना टोप्पो, नवल प्रसाद वर्मा, संजय कुमार, राकेश सिन्हा, परमेश्वर मंडल, सोहराब अंसारी, सोहन मुर्मू, नीतु देवी, सहीदा खातुन, जुबैदा बीबी, अनवरी खातुन, महीदन खातुन, पोमिया देवी, परमानंद मंडल, लालमनी मंडल, झुमरी किस्कू, मकसुद अंसारी समेत जल सहिया, वार्ड सदस्य, पंसस, जन सेवक आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola