तकनीकी तैयारी हुई पूरी, अब अधिसूचना का इंतजार, पहले दिन चालू नहीं हो पायी एक रुपये में रजिस्ट्री
देवघर: राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार महिलाओं के नाम से एक रुपये में 50 लाख रुपये तक की जमीन की रजिस्ट्री देवघर में 19 जून से शुरू नहीं हो पायी. हालांकि निबंधन विभाग ने तकनीकी स्तर पर इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है. निबंधन विभाग के कंप्यूटर अप्लीकेशन में महिलाओं के नाम से […]
लेकिन विभाग से अधिसूचना पत्र देवघर व मधुपुर रजिस्ट्री ऑफिस में नहीं पहुंचने के कारण पहले दिन महिलाओं के नाम से एक रुपये में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई. देवघर रजिस्ट्री ऑफिस के अवर निबंधक बालेश्वर पटेल ने बताया कि 20 जून को अधिसूचना प्राप्त होने की संभावना है, पत्र प्राप्त होते ही देवघर व मधुपुर में यह सुविधा लागू कर दी जायेगी.
कंप्यूटर में सारी तकनीकी तैयारी पूरी हो चुकी है. अवर निबंधक ने बताया कि इस सुविधा का लाभ एक महिला को पूरे राज्य में जीवन में एक ही बार मिलेगा. अगर किसी महिला के नाम से जमीन खरीदी जाती है तो 50 लाख रुपये के संपत्ति तक में केवल एक रुपया शुल्क देना होगा. इसमें 50 लाख रुपये में सात फीसदी शुल्क की बचत महिला को होगी, बशर्तें महिला के नाम संपत्ति होनी चाहिए. यह सुविधा देने के बाद संबंधित महिला का नाम ऑनलाइन कर दिया जायेगा, फिर राज्य के कोई भी जिले में अगर उक्त महिला के नाम से दोबारा जमीन की खरीदारी हुई तो एक रुपया शुल्क का लाभ नहीं मिल पायेगा. उन्हें पूर्व की भांति पूरा रजिस्ट्री शुल्क देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










