विलंब से चली कई ट्रेनें परेशान रहे यात्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रेलवे ने लिया 3.30 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक तुलसीटांड़-लाहाबन हॉल्ट के बीच लिया गया था ट्रैफिक ब्लॉक स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंजतार करते रहे यात्री किया गया मेंटेनेंस कार्य जसीडीह : आसनसोल डिविजन के तुलसीटांड़-लाहाबन हॉल्ट के बीच रेल प्रशसन की ओर से लिये गये ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें विलंब से चली. […]
विज्ञापन
रेलवे ने लिया 3.30 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक
तुलसीटांड़-लाहाबन हॉल्ट के बीच लिया गया था ट्रैफिक ब्लॉक
स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंजतार करते रहे यात्री
किया गया मेंटेनेंस कार्य
जसीडीह : आसनसोल डिविजन के तुलसीटांड़-लाहाबन हॉल्ट के बीच रेल प्रशसन की ओर से लिये गये ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें विलंब से चली. इससे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्री घंटों स्टेशन पर ट्रेन का इंजतार करते रहे. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेल प्रशासन की ओर से रेलवे लाइन की रख-रखाव को लेकर तुलसीटांड़-लाहाबन हॉल्ट के बीच सुबह 10:20 से दोपहर के 01:50 तक डाउन लाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था.
जिससे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. ब्लॉक के कारण डाउन लाईन के 18184 दानापुर-टाटा एक्सप्रेस तीन घंटा, 12304 पूर्वा सुपरफास्ट तीन घंठा, 13008 तूफान एक्सप्रेस छह घंटा विलंब से चली. वहीं अप लाईन के 12369 हावड़ा- हरिद्वार सुपरफास्ट 90 मिनट, 05008 हावड़ा-रामनगर एक्सप्रेस पांच घंटा व 05227 हाबड़ा- मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटा विलंब से चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










