दो आरोपितों ने किया सरेंडर नरेंद्र यादव हत्याकांड

Updated:
विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर गांव में हुए भाजपा नेता नरेंद्र यादव की हत्या मामले में दो आरोपित प्रेम यादव व गोपाल यादव ने एसडीजेएम देवघर एसके सिंह की अदालत में सरेंडर किया. साथ ही जमानत के लिए याचिका दाखिल की. कोर्ट में अभियोजन व बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद मामले […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर गांव में हुए भाजपा नेता नरेंद्र यादव की हत्या मामले में दो आरोपित प्रेम यादव व गोपाल यादव ने एसडीजेएम देवघर एसके सिंह की अदालत में सरेंडर किया. साथ ही जमानत के लिए याचिका दाखिल की. कोर्ट में अभियोजन व बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया. इन दोनों को मोहनपुर थाना कांड संख्या 150/2017 का नामजद आरोपित बनाया गया है व भादवि की धारा 302, 120 बी, 201 तथा 34 लगायी गयी है.

क्या है मामला : दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नरेंद्र यादव की हत्या कर शव को झालर गांव के निकट फेंक दिया गया था. यह घटना 8 जून 2017 को मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर में घटी थी. घटना को लेकर मृतक के भाई व पंचायत के मुखिया सुरेंद्र यादव ने मोहनपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराया. इसमें सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola