राशन दुकानदार ने लगायी फांसी
जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर गांव में एक युवक प्रकाश यादव (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक प्रकाश जमुई जिले के सोनिया गांव का रहने वाला है. वह अपने मामा के घर जोर में रह कर खोरीपानन बाजार में राशन का दुकान चलाता था. कई दिन पूर्व मृतक अपने ससुराल के […]
जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर गांव में एक युवक प्रकाश यादव (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक प्रकाश जमुई जिले के सोनिया गांव का रहने वाला है. वह अपने मामा के घर जोर में रह कर खोरीपानन बाजार में राशन का दुकान चलाता था. कई दिन पूर्व मृतक अपने ससुराल के परिजनों से विवाद के बाद काफी तनाव में था. घटना की जानकारी जसीडीह थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही जसीडीह थाना के एएसआइ भरत सिंह घटनास्थल पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अभी तक अात्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










