कोलियरी के डोजर में लगी आग, लाखों का नुकसान
चितरा: एसपी माइंस चितरा कोलियरी के गिरिजा खदान में डोजर मशीन में आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ. आनन-फानन में कोलियरी में कार्यरत पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. पानी के टेैंकर व अन्य उपायों से कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया. मालूम हो […]
इसके बावजूद कोलियरी प्रबंधन के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जाती है. इस संबंध में कोलियरी के महाप्रबंधक पवन कुमार सिंह ने कहा कि बैटरी के शॉर्ट सर्किट होने के कारण डोजर में आग लगी है. नुकसान की जांच करायी जा रही है.
जांच पूरी हो जाने के बाद ही नुकसान के बारे में कुछ कहा जा सकता है. इस मौके पर कोलियरी के अभिकर्ता बीबीपी सिंह, सुरक्षा पदाधिकारी यूएस तिवारी, प्रबंधक एमके राय, बी नायक समेत दर्जनों पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. मौके पर एनसीडब्ल्यूसी के सचिव मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि संबंधित इंजीनियर की लापरवाही के कारण डोजर में आग लगी है. इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










