पालोजोरी : स्कूल में बिच्छू के काटने से छात्र की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

पालोजोरी: उत्क्रमित उच्च विद्यालय असना के कक्षा एक के छात्र छह वर्षीय गुलाम जिलानी की मौत स्कूल में बिच्छू के काटने के बाद इलाज के दौरान मंगलवार को हो गयी. मृतक छात्र ब्रह्मशोली गांव के हबीब मियां का पुत्र था. परिजनों के अनुसार, सोमवार की सुबह हर दिन की तरह स्कूल गया था. इसी दौरान […]
विज्ञापन
पालोजोरी: उत्क्रमित उच्च विद्यालय असना के कक्षा एक के छात्र छह वर्षीय गुलाम जिलानी की मौत स्कूल में बिच्छू के काटने के बाद इलाज के दौरान मंगलवार को हो गयी. मृतक छात्र ब्रह्मशोली गांव के हबीब मियां का पुत्र था. परिजनों के अनुसार, सोमवार की सुबह हर दिन की तरह स्कूल गया था. इसी दौरान लगभग सात बजे कक्षा की खिड़की से लटके एक बिच्छू ने उसे काट लिया.
दर्द से वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा. अन्य छात्रों व शिक्षकों ने वहां पर एक लाल रंग का बिच्छू देखा, जिसे मार दिया गया. छात्र को तत्काल मोटरसाइकिल से अभिभावकों के पास भेज दिया. जहां से उसे इलाज के लिए पहले खागा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया.
बाद में स्थिति बिगड़ने पर वहां से बरजोरी एक अन्य निजी चिकित्सक के पास रेफर कर दिया गया. वहां भी चिकित्सक ने छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए अविलंब बाहर ले जाने की सलाह दी. इसके बाद अभिभावकों ने छात्र को जामताड़ा के एक निजी क्लिनिक में भरती कराया. वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. उसके बाद उसे आसनसोल इलाज के लिए ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उसकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीता सोेरेन ने बताया कि घटना काफी दुःखद है. विद्यालय परिवार मृतक छात्र व उसके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है. वहीं इस घटना पर मुखिया साहिदा खातून, लाल मोहम्मद अंसारी सहित अन्य ने भी शोक-संवेदना प्रकट की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




