श्रम मंत्री ने किया 3.50 करोड़ की योजना का शिलान्यास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आजादी के बाद पहली बार काली सड़क देखेंगे ग्रामीण देवघर : काशीडीह, बलियाचौकी, अजबरायडीह, टेहुनियां सहित आसपास 15 गांवों के लोगों ने आजादी के बाद आज तक काली सड़क नहीं देखी थी. इस गांव में आज से छह माह पहले बिजली का मुंह लोगों ने देखा. शहर से महज 15 किमी दूर ऐसे गांव में […]
विज्ञापन
आजादी के बाद पहली बार काली सड़क देखेंगे ग्रामीण
देवघर : काशीडीह, बलियाचौकी, अजबरायडीह, टेहुनियां सहित आसपास 15 गांवों के लोगों ने आजादी के बाद आज तक काली सड़क नहीं देखी थी. इस गांव में आज से छह माह पहले बिजली का मुंह लोगों ने देखा. शहर से महज 15 किमी दूर ऐसे गांव में रविवार को लगभग 3.50 करोड़ की लागत से सड़क योजना का शिलान्यास श्रम मंत्री राज पलिवार ने किया. तकरीबन 5.25 किमी लंबी इस सड़क मार्ग का निर्माण आरइओ से होगा. इससे 15 गांव के लोगों को फायदा होगा. शिलान्यास समारोह में मंत्री राज पलिवार ने कहा कि सरकार सुदूर ग्रामीण इलाकों में बिजली, सड़क व अन्य सुविधाओं के विकास के प्रति कृतसंकल्पित है.
अगले छह माह में कोई गांव, कोई टोला बिजलीविहिन नहीं रहेगा. गांव वालों की मांग है कि काशीडीह जोरिया पर पुल निर्माण हो. अगले वित्तीय वर्ष में पुल भी बन जायेगा. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ये शहर से सटा ऐसा इलाका था जहां बिजली नहीं था. बिजली छह महीने के अंदर लगवाये. अब काली सड़क मार्ग से ये सभी गांव जुड़ जायेंगे. इससे गांव का विकास होगा. उन्होंने सड़क की गुणवत्ता सही रखने की हिदायत दी. इस दौरान उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों का उल्लेख किया. मंत्री ने कहा कि अब इस इलाके के बच्चों को प्लस टू की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. सिमरा हाई स्कूल में प्लस टू की पढ़ाई इसी सत्र से होगी.
कुशमील जलापूर्ति योजना की मिली स्वीकृति : मंत्री ने कहा कि पेयजल समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने कुशमील जलापूर्ति योजना की स्वीकृति दी है. आठ करोड़ की लागत से 10 गांवों को पाइप लाइन के जरिये पानी मिलेगा. जिसमें सकरीगली, सिमरा, चमरगढ़ा सहित 10 गांव के लिए दो जगह ओवरहेड टैंक बनेगा. जिससे पेयजल मुहैया कराया जायेगा. इस अवसर पर बसोरिया के मुखिया विश्वनाथ राउत, सुदामा पांडेय, श्यामाकांत व बुद्दन महतो ने संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता ललन सिंह, संजय तिवारी, सुधीर मंडल, विभुति, साधु महतो, दिलीप, संदीप सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. संचालन भाजपा नेता अशोक झा ने किया.
आठ करोड़ से 10 गांव को कुशमील जलापूर्ति योजना से मिलेगा पानी
ग्रामीणों ने कहा : मंत्री जी ने पहले बिजली दिलवायी, अब सड़क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










