यज्ञ से गांवों का वातावरण शुद्ध होता है : विधायक

Updated:
विज्ञापन
यज्ञ से गांवों का वातावरण शुद्ध होता है : विधायक

सदाफर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान गंगा सह शिव प्राण प्रतिष्ठा सतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ.

विज्ञापन

मयूरहंड. सदाफर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान गंगा सह शिव प्राण प्रतिष्ठा सतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ. महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. उत्तरवाहिनी लेढिया नदी कलश में जल भर कर श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां कलश को स्थापित किया गया. मौके पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि गांवों में यज्ञ का आयोजन होने से गांवों का वातावरण शुद्ध होता है. सनातन धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को कष्ट से निजात मिलती है. यज्ञ का समापन एक मार्च को होगी. इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप कुमार सिंह, मुखिया कलावती देवी, समाजसेवी रामस्वरूप यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

आशीष प्रसाद बने मयूरहंड थाना प्रभारी

मयूरहंड. आशीष प्रसाद मयूरहंड के नये थाना प्रभारी बने. उन्होंने रविवार देर शाम योगदान दिया. मौके पर उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल व पुलिस-पब्लिक की मित्रता को कायम रखना हमारी प्राथमिकता है. इस अवसर पर एसआइ शिवदोय टिर्की सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola