वज्रपात से महिला की मौत

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 13 Jun 2026 7:07 PM

विज्ञापन

महिला पार्क के पीछे तालाब सौंदर्यीकरण में मजदूरी कर रही थी

विज्ञापन

चतरा. शहीद विनय भारती पार्क के पीछे शनिवार को बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में आने से डाढ़ा पंचायत के बैरिया गांव निवासी गीता देवी (25) पति प्रभु गंझू की मौत हो गयी. महिला पार्क के पीछे तालाब सौंदर्यीकरण में मजदूरी का कर रही थी. हालांकि साथ में काम कर रहे पति ने एक अन्य मजदूर के साथ बाइक से पत्नी को सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुखिया अमिता कच्छप ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आपदा प्रबंधन से मुआवजा दिलाने की बात कही. मृतका के दो पुत्र हैं

पुलिस ने तेज रफ्तार कोल वाहन को किया जब्त

गिद्धौर. पुलिस ने चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर तेज गति व लापरवाही से चल रहे कोल वाहनों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान एक कोल वाहन को जब्त कर चालक को फटकार लगायी गयी. थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि गिद्धौर के आसपास एक कोयला लदा वाहन तेज रफ्तार में कट मारते हुए चल रहा था, जिससे दुर्घटना होते-होते बची. वाहन कोलियरी से कोयला लेकर कटकमसांडी डंप करने जा रहा था. मामले में वाहन के खिलाफ चालान समेत अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार कोल वाहनों के परिचालन से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है..

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola