रेलवे लाइन एनओसी के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला विरोध मार्च

आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़ी रेलवे लाइन एनओसी को लेकर ग्रामीणों की बैठक सेरनदाग चबूतरा पर हुई. अध्यक्षता ललित साहू व संचालन मनोज साहू ने किया.
टंडवा़ आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़ी रेलवे लाइन एनओसी को लेकर ग्रामीणों की बैठक सेरनदाग चबूतरा पर हुई. अध्यक्षता ललित साहू व संचालन मनोज साहू ने किया. मौके पर पांच मार्च को होनेवाली ग्रामसभा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में 10 दिसंबर 2024 को हुई बैठक में लिए गये निर्णयों का अब तक अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी जतायी. ग्रामीणों ने कहा कि जबतक बैठक की शर्तों का अनुपालन नहीं होगा, ग्रामसभा का बहिष्कार जारी रहेगा. बैठक के बाद ग्रामीणों ने विरोध मार्च निकाला. ग्रामीणों ने एनओसी के विरोध में आगे भी धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया.
मध्यस्थता शिविर में कई मामलों का निष्पादन
प्रतापपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को प्रतापपुर थाना में नि:शुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें जोगियारा, मैराग, सिजुआ, गिद्धा सहित अन्य गांव से मामले आये. इस संबंध में पीएलवी ने बताया की जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रत्येक रविवार और बुधवार को प्रतापपुर थाना परिसर में नि:शुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें जमीन विवाद,गाली-गलौज, मारपीट, घरेलू विवाद समेत अन्य मामले को समझौता कर मध्यस्थता कराया जाता है. साथ ही कानूनी जानकारी दी जाती है. मौके पर एएसआई श्री राम, विनोद तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










