ePaper

सीमावर्ती क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान

Updated at : 11 Nov 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने बिहार से सटे क्षेत्रो में पेट्रोलिंग तेज कर दी है.

विज्ञापन

प्रतापपुर. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने बिहार से सटे क्षेत्रो में पेट्रोलिंग तेज कर दी है. गजवा व घोरीघाट पिकेट चेकपोस्ट समेत बिहार जानेवाले सभी रास्तों पर मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी कर रहे थे. इस दौरान दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों की जांच की गयी. वाहन के कागजात, हेलमेट, बैग व डिक्की को गहनता से जांच की. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्ती व वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अवैध सामग्री व शराब पर विशेष निगरानी रखी गयी. बता दें कि प्रतापपुर प्रखंड के कई गांव बिहार के सीमा से स्पर्श करता है, इसलिए पुलिस चुनाव के दौरान मुस्तैद दिखे. अभियान में मजिस्ट्रेट श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार, घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की, एएसआइ जय कुमार, वीरेंद्र चात्तार समेत जिला बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola