टीबी मुक्त झारखंड बनाना सरकार का लक्ष्य : एसी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
टीबी मुक्त झारखंड बनाना सरकार का लक्ष्य : एसी

जिला यक्ष्मा केंद्र के प्रांगण में सोमवार को जिला स्तरीय विश्व यक्ष्मा दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत एसी अरविंद कुमार, सीएस डॉ दिनेश कुमार व डीआरसीएचओ डॉ ललित रंजन पाठक ने की.

विज्ञापन

चतरा. जिला यक्ष्मा केंद्र के प्रांगण में सोमवार को जिला स्तरीय विश्व यक्ष्मा दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत एसी अरविंद कुमार, सीएस डॉ दिनेश कुमार व डीआरसीएचओ डॉ ललित रंजन पाठक ने की. इस दौरान डाड़ी व कोबना पंचायत के टीबी मुक्त होने पर मुखिया व निश्चय मित्र को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी का वितरण किया गया. मौके पर एसी ने कहा कि टीबी के मरीजों को समय-समय पर बलगम, वजन व हिमोग्लोबिन की जांच कराते रहना चाहिए है. सरकार द्वारा टीबी के मरीजों के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. टीबी उन्मूलन में सीसीएल का योगदान सराहनीय है. राज्य सरकार का लक्ष्य टीबी मुक्त झारखंड बनाना है. सीएस ने कहा कि ब्रेन टीबी, बोन टीबी व आंत टीबी की पहचान के लिए जांच उपलब्ध है. उन्होंने लोगो को जागरूक करते हुए टीबी के मरीजों को दवा की पूरी डोज लेना अनिवार्य है. कई मरीज कोर्स अधूरा छोड़ देते है, जिससे संक्रमण हो सकता है. सेमिनार को सफल बनाने में संगीता लुसी बरला, रवींद्र कुमार, डीपीसी विक्रांत कुमार, अनु कुमार, आलोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार पांडेय, सुरेश मंडल, संजय यादव, रवींद्र कुमार आदि ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola