..बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 18 Jun 2025 8:27 PM

विज्ञापन

मॉनसून शुरू होते ही नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है

विज्ञापन

18 सीएच 2- मोहाने नदी का बढ़ता जल स्तर. इटखोरी. मॉनसून शुरू होते ही नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है. मंगलवार रात हुई बारिश से मोहाने नदी उफान पर आ गया है. नदी का जलस्तर बढ़ गया है. मोहाने नदी में बाढ़ का स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसके अलावा तालाब व कुओं का भी जल स्तर बढ़ गया है. सुख चुके कुओं में पानी भर गया है. बुधवार को भी दिनभर रूक रुक कर मूसलाधार बारिश होती रही. पेड़ पौधों में भी हरियाली छा गयी है. च..नदी में बाढ़ से सेटरिंग धंसा, पुल हुआ क्षतिग्रस्त 18 सीएच 9- धंसा सेटरिंग. गिद्धौर. प्रखंड के बलबल दुआरी स्थित पुरबिया पुल निर्माण का सेटरिंग अचानक धंस गया. जिससे पुल क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही अफरा तफरी मच गयी. पुल निर्माण कार्य बलबल दुआरी से रतरुआ खैरा तक मां अम्बे इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है. बताया गया कि तेज बारिश में पुरबिया नदी में बाढ़ आ गया. नदी में लगाया गया सेटरिंग धंस गया और पुल क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक की लापरवाही से पुल निर्माण कार्य में लगे सेटरिंग धंस गया. मजदूरों ने बताया कि नदी में लगाया गया सेटरिंग नीचे से दब गया और पाइप बैंड हो गया. जिससे निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने उपायुक्त से पुल निर्माण कार्य की जांच कर पुल की ढलाई पुनः कराने की मांग की. मालूम हो कि पुल निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola